मुख्य बातें

पंजाब और यूपी से 2 मुख्य सप्लायर अरेस्ट: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के 2 नेटवर्क किए ध्वस्त; 93.970 ग्राम चिट्टा किया बरामद – Shimla News

पंजाब और यूपी से 2 मुख्य सप्लायर अरेस्ट:  शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के 2 नेटवर्क किए ध्वस्त; 93.970 ग्राम चिट्टा किया बरामद – Shimla News

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के 2 बड़े नेटवर्कों पर कार्रवाई करते हुए पंजाब और उत्तर प्रदेश से 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 35 आरोपियों को पकड़ा है और 26 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त कर चुकी हैं। पहला मामला पुलिस थाना बालूगंज में 20 मार्च 2026 को NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में हरियाणा के पांच आरोपियों अन्जीत, इरफान, रविकांत, मुकेश और नरेन्द्र के कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। गुरमीत करता था चिट्‌टे की सप्लाई जांच के दौरान, पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर खुलासा किया कि चिट्टे की यह खेप पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस ने गुरमीत को 13 मई को लुधियाना से गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस थाना ठियोग में 12 अप्रैल 2026 को NDPS एक्ट के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुलदीप वर्मा उर्फ आशु से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। एक आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला इस मामले की जांच के दौरान, सप्लायर शिव शंकर की पहचान हुई, जो मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने आरोपी शिव शंकर को भी 13 मई 2026 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। शिमला पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक बैकवर्ड लिंकिंग के आधार पर कुल 35 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 26 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *