मुख्य बातें

सीजन में पहली बार आज भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: मौसम विभाग ने कहा- घर से न निकलें, बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर – Jaipur News

सीजन में पहली बार आज भीषण गर्मी का रेड अलर्ट:  मौसम विभाग ने कहा- घर से न निकलें, बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर – Jaipur News

राजस्थान में भीषण गर्मी है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 48.3 डिग्री तक पहुंच गया। ये सीजन का अब तक का सर्वाधिक टेम्प्रेचर है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार (13 मई) को 3 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। दिन के समय लोगों को घर से नहीं निकलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है। अगले तीन दिन भी गर्मी और हीटवेव की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी जिलों को छोड़कर शेष सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा और भीषण गर्मी रही। राजस्थान में मौसम की तस्वीर… ये जिले सबसे गर्म रहे गर्मी से जुड़े बड़े अपडेट्स 50 डिग्री पहुंचने की आशंका: रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में दिन का तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है। मौसम एक्सपर्ट को आशंका है कि कुछ दिनों में टेम्प्रेचर 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को दर्ज अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर है। देश के सबसे गर्म शहर बाड़मेर में बीते दो दिन में तीन डिग्री तक तापमान बढ़ा है। गर्मी का रेड अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार बुधवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए है। यहां दोपहर के समय घर से न निकलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है। कल भी इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी है। सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर: राजस्थान में मंगलवार को सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने धूप से बचने, खुद को हाइड्रेट (बार-बार पानी पीने) रखने की सलाह दी है। मंगलवार को फलोदी में 46.4, जैसलमेर में 45.8, जोधपुर में 44.6, चित्तौड़गढ़ में 45.6, कोटा में 44.7, चूरू, पिलानी में 44.5, फतेहपुर में 44, झुंझुनूं में 44.8 और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ अब आगे क्या? राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल जयपुर: राजधानी में कल आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया हो, लेकिन मौसम में कोई खास बदला नहीं हुआ। दिनभर जयपुर में आसमान साफ रहा और गर्म हवा (लू) चली। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। अजमेर: मंगलवार को दिनभर तेज गर्मी रही। बीते दिनों हुई हल्की बारिश के कारण उमस भी बढ़ गई है। लू के कारण दोपहर होते ही सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42.7 न्यूनतम तापमान 29.8 दर्ज किया है। कोटा: यहां भी मंगलवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। दिन के तापमान में भी दो डिग्री व रात का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तेज धूप व गर्म हवा चलने लोग परेशान रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ मौसम विभाग ने बुधवार क़ो हीटवेट का यलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर: मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी पारा 44 डिग्री के पास बना रहा। सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भी तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। इसका असर जोधपुर के प्रमुख बाजार में भी देखने को मिला। यहां दिन में बाजार खाली नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ कई गावों ने पानी का संकट खड़ा हो गया है। सीकर: मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। तापमान भी 44 डिग्री पहुंच गया। बीती रात भी गर्म हवा चलीं और दिनभर धूल भरी तेज हवाओं के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए। फतेहपुर इलाके में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। अलवर: दोपहर बाद शहर और जिले में घने बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट हुई है। सोमवार को जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं, मंगलवार को यह 39 डिग्री पर आ गया। उदयपुर: लेकसिटी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा था। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप से आमजन परेशान नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *