मुख्य बातें

सीबीएसई इंटर में दीप राज बने जिला टॉपर: आवेश 97% के साथ दूसरे, नीरज 96.2% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया – Sant Kabir Nagar News

सीबीएसई इंटर में दीप राज बने जिला टॉपर:  आवेश 97% के साथ दूसरे, नीरज 96.2% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया – Sant Kabir Nagar News

संतकबीरनगर में सीबीएसई ने बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। जिले के विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। जवाहर नवोदय विद्यालय, हरिहरपुर के छात्र दीप राज ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। मेरिट सूची में लड़कों का दबदबा रहा, वहीं छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केपीएस पब्लिक स्कूल हरिहरपुर के छात्र आवेश ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र नीरज ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस बार शीर्ष तीन स्थानों पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का कब्जा रहा, जो चर्चा का विषय बना रहा। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद की छात्रा रिया राव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। वह छात्राओं में सर्वाधिक अंक पाने वाली रहीं। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदित्य पटेल ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी, मेंहदावल के छात्र आमिर हमजा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवां स्थान हासिल किया। ब्लूमिंग बड्स स्कूल की छात्रा दीक्षा पांडेय ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान पाया। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सचिन ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवें स्थान पर जगह बनाई। ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्र हर्ष शुक्ला ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया। दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के अमन चौरसिया और सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा जसगीत कौर रहे, दोनों ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीआर एकेडमी के छात्र लव कुमार सिंह ने भी 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल बन गया, छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *