मुख्य बातें

हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती: 40 मिनट तक चला रेस्क्यू, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उतारा – Raipur News

हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती:  40 मिनट तक चला रेस्क्यू, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उतारा – Raipur News

रायपुर के शंकर नगर इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे बड़े होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 35 फीट ऊंचाई पर पहुंची युवती लगभग 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना शंकर नगर स्थित खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लंबी सीढ़ी लगाई गई, वहीं एहतियात के तौर पर नीचे बड़ी सुरक्षा जाली भी बिछाई गई। रेस्क्यू के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने न पाए, इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती तौर पर युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रही थी। हालांकि उसने किसी तरह की परेशानी या विवाद से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिर होर्डिंग पर क्यों चढ़ी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *