मुख्य बातें

पुलिस ने बाइकर्स को डंडे से पीटा, उठक-बैठक कराई,VIDEO: बिलासपुर में बदमाश-असामाजिक तत्व और तीन सवारी वालों पर एक्शन, डेढ़ महीने में 513 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

पुलिस ने बाइकर्स को डंडे से पीटा, उठक-बैठक कराई,VIDEO:  बिलासपुर में बदमाश-असामाजिक तत्व और तीन सवारी वालों पर एक्शन, डेढ़ महीने में 513 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने देर रात सड़कों पर दहशत फैलाने वाले चाकूबाजों, हुड़दंग और बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले असामाजिक तत्वों की जमकर खातिरदारी की गई। इस दौरान उनकी डंडों से पिटाई की गई और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया। युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सोमवार की देर रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने पूरी टीम के साथ संगठित नशा और हुड़दंगियों को पकड़ा। जांच में कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए। सिरगिट्‌टी इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, सिरगिट्‌टी क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास जमावड़ा लगा रहता है, जहां बदमाश शराबखोरी करते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार की रात एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व टीम ने देर रात अंडरब्रिज के पास नाकेबंदी की। इस दौरान अलग-अलग पाइंट पर जवान तैनात किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान 7 बाइक बरामद किया गया। वहीं, दर्जन भर युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। बदमाशों पर चला डंडा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक इस कार्रवाई के दौरान शराब पीकर बाइक चलाने, बिना नंबर की बाइक पर घूमने वाले बाइकर्स बदमाशों की धरपकड़ की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा गया, उनकी डंडों से खातिरदारी की गई। इसके साथ ही बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया। डेढ़ महीने में पकड़ाए 513 बदमाश एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक 513 लोगों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ केंद्रित रही। जानिए थानेवार पुलिस की कार्रवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *