मुख्य बातें

कोडरमा में नहर से वृद्ध का शव बरामद: घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली लाश, 12 मई की शाम से थे लापता – koderma News

कोडरमा में नहर से वृद्ध का शव बरामद:  घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली लाश, 12 मई की शाम से थे लापता – koderma News

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचखेरो जलाशय के नहर से एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गोरहंद रोड निवासी लक्ष्मण यादव उर्फ भोला यादव के रूप में हुई है। शव मिलने का स्थान उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण यादव मंगलवार शाम से लापता थे। उनके परिजन पिछले दो दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे और उन्हें ढूंढने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। गुरुवार को कुछ ग्रामीण जब नहर की ओर गए, तो उन्होंने पानी के अंदर एक शव को उपलाता देखा। नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला और अपने घर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मरकच्चो पुलिस मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *