मुख्य बातें

नूंह अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड: सरसों के अवैध स्टॉक मिले, 1.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया – Nuh News

नूंह अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड:  सरसों के अवैध स्टॉक मिले, 1.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया – Nuh News

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने बुधवार को नूंह अनाज मंडी में सरसों के अवैध स्टॉक और मार्केट फीस चोरी के मामले में 2 फर्मों पर छापा मारा। इस दौरान कुल 1 लाख 96 हजार 493 रुपए का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त स्टॉक मिलने के कारण जीएसटी चोरी की आशंका भी है। इसे लेकर जीएसटी विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मार्केट कमेटी नूंह के सचिव नरेंद्र यादव और आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीओ यतेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। जांच में 50 क्विंटल 30 किलो सरसों कम मिली टीम ने सबसे पहले आढ़त नंबर 111 और 121 पर स्थित फर्म एम.एस. भगवान दास श्याम सुंदर, बीना नागपाल के गोदाम की जांच की। मौके पर श्याम सुंदर नागपाल उपस्थित थे, लेकिन वे स्टॉक रजिस्टर पेश नहीं कर सके। जांच में गोदाम में 768 बैग सरसों मिली, जिसका कुल वजन 345.6 क्विंटल था। हालांकि, मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड में 395.3 क्विंटल सरसों दर्ज थी, जिससे लगभग 50 क्विंटल 30 किलो सरसों कम पाई गई। रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने और स्टॉक में कमी के कारण फर्म पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसे तत्काल जमा कर लिया गया। 1.76 लाख का लगाया जुर्माना इसके बाद, टीम ने आढ़त नंबर 5, 63 और 69 पर संचालित फर्म एम.एस. ओम प्रकाश, राजकुमार और अनिल कुमार के गोदामों की जांच की। इन तीनों गोदामों में कुल 3285.9 क्विंटल सरसों का स्टॉक मिला, जबकि रिकॉर्ड में केवल 1015.9 क्विंटल स्टॉक दर्ज था। इस प्रकार, जांच में 2270 क्विंटल सरसों रिकॉर्ड से अधिक पाई गई। इस मामले में मार्केट फीस और पेनल्टी मिलाकर 1 लाख 76 हजार 493 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 35 हजार 299 रुपए की पेनल्टी राशि मौके पर ही जमा करवाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *