मुख्य बातें

कोटा में चंबल सेंचुरी में अवैध खनन पर सख्ती: बिना नंबर प्लेट वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, 2 नोजलों में कम पेट्रोल मिला, बंद करवाए – Kota News

कोटा में चंबल सेंचुरी में अवैध खनन पर सख्ती:  बिना नंबर प्लेट वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, 2 नोजलों में कम पेट्रोल मिला, बंद करवाए – Kota News

कोटा में अब बिना वैध रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। चंबल घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन और रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इस संबंध में कलेक्टर पीयूष समारिया ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में जिले के सभी पेट्रोल पंप और फ्यूल स्टेशन संचालकों को निर्देश जारी किए है। कलेक्टर ने निर्देश दिए-जिन ट्रक, डम्पर, ट्रैक्टर, एक्सकेवेटर या अन्य वाहनों की नंबर प्लेट छिपी हुई, संदिग्ध या छेड़छाड़ की गई हो, उन्हें फ्यूल नहीं दिया जाए। साथ ही फ्यूल आपूर्ति के दौरान कोई संदिग्ध वाहन या गतिविधि सामने आने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाना और संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट को देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कोटा को भी ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बिना नंबर प्लेट अथवा फर्जी नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक वाहनों की जब्ती और पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आदेशों की अवहेलना या किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक और जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि अवैध खनन में लगे कई वाहन फर्जी या टेम्पर्ड नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें फ्यूल सप्लाई मिलने से अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। पेट्रोल पम्पों पर छापा, 2 नोजलों में कम पेट्रोल मिला, बंद करवाए इधर उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने जिले के पांच पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 80 नोजलों की जांच की गई। इसमें भागीरथ स्टोन क्रेशर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर दो नोजलों से निर्धारित मानक से कम पेट्रोल दिया जाना पाया गया। जिस पर दोनों नोजलों को तुरंत बंद करवा दिया गया। वहीं, सत्यापन प्रमाण-पत्र नहीं दिखाने और 5 लीटर माप असत्यापित मिलने पर विधिक मापविज्ञान टीम ने संबंधित पेट्रोल पम्प संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *