मुख्य बातें

पीएम श्री स्कूल सेजेस बस्तर में प्रवेश के लिए लॉटरी संपन्न – Bastar News

पीएम श्री स्कूल सेजेस बस्तर में प्रवेश के लिए लॉटरी संपन्न – Bastar News



बस्तर| पीएम श्री सेजेस बस्तर में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए कक्षा पहली एवं विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए सोमवार को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पालकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य पी आर लाउत्रे ने अतिथियों एवं पालकों का स्वागत करते हुए विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सेजेस कन्या बस्तर के प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए पालकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों से लगातार जुड़े रहने और बच्चों के शैक्षणिक विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। वहीं संरक्षक रामानंद मिश्रा ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए समस्त शिक्षकों-शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार की मेहनत और अनुशासन से संस्था नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ व्ही एस राजपूत ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *