कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी अपील का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे परिस्थितियों के सामान्य होने तक अनावश्यक प्रोटोकॉल, पायलट गाड़ी और फॉलो वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। नेताम ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध सुरक्षा से जुड़ी अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों पर लागू नहीं होगा। उनका यह कदम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना से प्रेरित है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह समय केवल व्यक्तिगत सुविधा का नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का है। जब देश महत्वपूर्ण चुनौतियों से गुजर रहा हो, तब सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कर्तव्य है कि वे सादगी, अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का प्रत्येक नागरिक छोटे-छोटे त्याग और जिम्मेदार आचरण के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेगा। राम विचार नेताम ने जोर देकर कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही हम सभी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से इसी भावना के साथ देशहित में आगे आने का आह्वान किया।
Source link
