मुख्य बातें

बहन के साथ आइसक्रीम खाने आई युवती से छेड़छाड़: पीछा करने पर दोनों को स्कूटी से गिराया, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच – Agra News

बहन के साथ आइसक्रीम खाने आई युवती से छेड़छाड़:  पीछा करने पर दोनों को स्कूटी से गिराया, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच – Agra News

आगरा में युवतियों के आइसक्रीम लेने के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने छेड़खानी कर दी। इस पर युवतियों ने पीछा किया तो युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी बड़ी बहन के साथ रामनगर पुलिया स्थित डेयरी से दूध लेकर लौट रही थीं। मारुति स्टेट चौराहे पर आइसक्रीम लेने के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने छेड़खानी कर दी। इस पर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया और मोबाइल से फोटो लेने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने स्कूटी सामने लाकर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उन्हें गंभीर चोटें आई। पीड़िता ने आरोपियों की स्कूटी का नंबर बताकर पुलिस से शिकायत की। थाना शाहगंज प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *