मुख्य बातें

मंडी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार: नकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, 6 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:  नकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, 6 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस – Mandi (Himachal Pradesh) News

जिला पुलिस मंडी द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुंघ फोरलेन पर लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर थाना की टीम पुंघ फोरलेन पर वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी (नंबर HP 82A 0373) को संदेह के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की सघन तलाशी ली, तो उसमें से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। नशे के सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पकड़े गए आरोपियों की पहचान कशिश (पुत्र रोशन लाल, निवासी लोहारा, बल्ह) और रतुल ठाकुर (पुत्र अनुप ठाकुर, निवासी बग्गी, बल्ह) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह नशा कहां से खरीदा गया था और इसकी सप्लाई मंडी जिले में कहां की जानी थी। नशे के खिलाफ सख्ती और गश्त बढ़ाई एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए गश्त और नाकेबंदी को और सख्त किया गया है। एसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे का अवैध धंधा करता है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *