मुख्य बातें

गिरिडीह के जमुआ लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार: नकदी, मोबाइल और दो बाइक बरामद; 12 मई को वारदात को दिया था अंजाम – Giridih News

गिरिडीह के जमुआ लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:  नकदी, मोबाइल और दो बाइक बरामद; 12 मई को वारदात को दिया था अंजाम – Giridih News

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में दुकान सह मकान में हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह घटना 12 मई 2026 की रात करीब 8:15 बजे जमुआ चौक थाना रोड स्थित वंशी साव की दुकान पर हुई थी। दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाई। इसके बाद वे घर के अंदर घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें डराया-धमकाया। अपराधियों ने करीब 50 हजार रुपए नकद और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 दर्ज किया गया। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुआ के मिर्जागंज निवासी बिनोद कुमार साव (35), कोडरमा सतगावां के पचंबो निवासी गुड्डु कुमार लहरी (28) और तिसरी थाना के चंदौरी निवासी नन्दकिशोर रविदास उर्फ मंटु (31) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11,100 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक बाइक और एक होंडा शाइन बाइक बरामद की है। इस संबंध में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी में तकनीकी जांच और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *