मुख्य बातें

लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत: आंधी चलने से घर पर गिरा पेड़, तीन जख्मी; जेसीबी से हटाया गया पेड़ – latehar News

लातेहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत:  आंधी चलने से घर पर गिरा पेड़, तीन जख्मी; जेसीबी से हटाया गया पेड़ – latehar News

लातेहार जिले में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सदर प्रखंड के रेहल गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय नरेंद्र उरांव की मौत हो गई। उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय दोनों घर में मौजूद थे। मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव में 31 वर्षीय चंदन कुमार यादव की भी वज्रपात से मौत हो गई। वह मनिका बाजार से घर लौट रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। चंदन कुमार यादव अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। इस संबंध में सीओ अमन कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। विशाल सूखा पेड़ घर पर गिरा वहीं, शहर के बानपुर मोहल्ला स्थित खरवार टोला में तेज आंधी के दौरान एक विशाल सूखा पेड़ मंटू भुईयां के घर पर गिर गया। इस हादसे में अंकुश कुमार, विनीता देवी और प्रसाद भुईयां घायल हो गए। प्रसाद भुईयां का हाथ टूट गया, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बाद में नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *