मुख्य बातें

गोह के 30 जननांग के साथ भाजपा नेता राजीव गिरफ्तार – Ranchi News

गोह के 30 जननांग के साथ भाजपा नेता राजीव गिरफ्तार – Ranchi News

राजीव के बेटे अविनाश व अरुण राम भी धराए राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग के वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को मेन रोड स्थित नटराज होटल में छापेमारी कर गोह (मॉनिटर लिजार्ड) के 30 जननांग बरामद किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता लेक रोड निवासी राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू, उनके बेटे अविनाश आनंद और रेडियम रोड निवासी अरुण राम को गिरफ्तार किया है। राजीव रंजन वर्ष 2014 में रांची विधानसभा सीट से बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो से चुनाव लड़ चुके हैं। वे कई धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हैं। वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि नटराज होटल में कुछ लोग ठहरे हैं, जो गोह के जननांग की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने टीम का गठन किया। इस टीम ने दोपहर 12:30 बजे होटल में छापेमारी की। वहां कमरा संख्या 203 में तीनों आरोपी मिले। उनके पास से काले रंग के प्लास्टिक बैग में गोह के 30 जननांग मिले। वशीकरण और यौन शक्ति बढ़ाने में होता है इस्तेमाल गोह बड़ी छिपकली प्रजाति का वन्य जीव है। इसकी लंबाई चार से छह फीट तक होती है। तस्कर और अंधविश्वास फैलाने वाले लोग इसे तंत्र-मंत्र, वशीकरण और यौन शक्ति बढ़ाने वाली वस्तु बताकर बेचते हैं। हालांकि वैज्ञानिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं है। कुछ जगहों पर इसे “हाथजोड़ी” नाम से भी बेचा जाता है, क्योंकि सूखने के बाद इसका आकार हाथ जोड़ने जैसा दिखता है। विदेशों में एक जननांग के करीब 300 डॉलर तक मिलते हैं। प. बंगाल के विष्णु के नाम बुक ​थे दो कमरे वन विभाग की जांच में पता चला कि होटल में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर कमरा नंबर 203 और 206 बुक कराया गया था। 13 मई से ही दोनों कमरे बुक थे। इनमें से एक कमरे में तीनों आरोपी पकड़े गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *