जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किए हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंमकार वर्मा की अनुशंसा पर संगठन महासचिव कुश गहलोत ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिवों को विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किया। जिला प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया- शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरदारपुरा विधानसभा के महामंदिर ब्लॉक में मयंक देवड़ा, उदय मंदिर ब्लॉक में शेर मोहम्मद, शहर विधानसभा के शास्त्री नगर ब्लॉक में लियाकत अली रंगरेज और सराफा बाजार ब्लॉक में भंवर लाल सियोल को नियुक्त किया गया है। सूरसागर विधानसभा के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में अनिल जोशी और सूरसागर ब्लॉक में राजेश रामदेव को और अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों और अन्य कार्यालय कार्यक्रमों के लिए मनीष लोढ़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Source link
