मुख्य बातें

दौसा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: पेट्रोल 108 रुपए 74 पैसे और डीजल 93 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर पहुंचा, महंगाई बढ़ेगी – Dausa News

दौसा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल:  पेट्रोल 108 रुपए 74 पैसे और डीजल 93 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर पहुंचा, महंगाई बढ़ेगी – Dausa News

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार रात से ही नई रेट लागू हो गई है। रेट बढ़ने के बाद दौसा जिले में पेट्रोल अब 108 रुपए 74 पैसे और डीजल 93 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर हो गया है। करीब सात महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले 29 अक्टूबर 2024 को दौसा में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। इसके बाद अब एक बार फिर तेल कंपनियों ने रेट में इजाफा किया है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हो गए हैं। जबकि स्पीड पेट्रोल की रेट पिछले दिनों बढाई गई थी। पेट्रोल 108 रुपए के पार पहुंचा
नई दरों के अनुसार दौसा में सामान्य पेट्रोल की कीमत अब 108 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले पेट्रोल 105 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था। यानी पेट्रोल के दाम में करीब 3 रुपए 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल भी महंगा हुआ
डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले दौसा में डीजल 90 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर मिल रहा था, जो अब बढ़कर 93 रुपए 74 पैसे प्रति लीटर हो गया है। यानी डीजल के दाम में करीब 3 रुपए 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। आमजन की बढ़ी चिंता
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों पर इसका ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। सामान की ढुलाई लागत बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इसका असर आने वाले दिनों में बाजार पर भी दिखाई दे सकता है। कीमतों में और बढ़ोतरी संभव
कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण रेट बढ़ाए गए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *