मुख्य बातें

भिवानी से हजूर साहिब नांदेड के लिए ट्रेन चली: 30 यात्री रवाना, विधायकों ने दिखाई हरी झंडी, बोले- सालों की दर्शन करने की इच्छा हुई पूरी – Bhiwani News

भिवानी से हजूर साहिब नांदेड के लिए ट्रेन चली:  30 यात्री रवाना, विधायकों ने दिखाई हरी झंडी, बोले- सालों की दर्शन करने की इच्छा हुई पूरी – Bhiwani News

भिवानी से एक विशेष ट्रेन को हजूर साहिब नांदेड महाराष्ट्र के लिए शुक्रवार रात को रवाना हुई। जिसके भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक व एसडीएम महेश कुमार आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन में भिवानी के 30 यात्री रवाना हुए हैं, जो हजूर साहिब नांदेड़ जाएंगे। वहां से इसी ट्रेन में वापस आएंगे। यह यात्रा पांच दिन की रहेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 15 मई को एक विशेष ट्रेन सिरसा से हजूर साहिब नांदेड महाराष्ट्र के लिए चली। इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से रवाना किया। वहीं यह ट्रेन रात को भिवानी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ तथा बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही रेल में सफर करने वाले यात्रियों से भी बातचीत की। 30 यात्री रवाना
इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए जिला भिवानी से लगभग 37 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया था। लेकिन इस ट्रेन में केवल 30 यात्री ही यात्रा करने के लिए पहुंचे, अन्य लोग पहुंच नहीं पाए। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि यह ट्रेन धार्मिक यात्रा के लिहाज से सराहनीय पहल है। भाजपा ने इन लोगों को धार्मिक यात्रा करने का मौका दिया है। वहीं बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि कुछ लोग तो कई सालों से हजूर साहेब नांदेड जाने का मन बनाए हुए हैं, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हुई थी। जिसे सरकार ने पूरी करने का काम किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *