मुख्य बातें

लुधियाना में 6 करोड़ की ड्रग्स सहित तस्कर अरेस्ट: कारोबार ठप होने पर करने लगा स्मगलिंग; ANTF ने 500 ग्राम हेरोइन-ICE की बरामद – Ludhiana News

लुधियाना में 6 करोड़ की ड्रग्स सहित तस्कर अरेस्ट:  कारोबार ठप होने पर करने लगा स्मगलिंग; ANTF ने 500 ग्राम हेरोइन-ICE की बरामद – Ludhiana News


ANTF की टीम ने नशा तस्कर किया गिरफ्तार।

लुधियाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशे की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई

.

ANTF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यासपुरा रोड इलाके में स्पेशल नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हैरी वर्मा निवासी हरगोबिंद पुरा, लुधियाना के रूप में हुई है।

नशा तस्कर को पकड़ कर ले जाती पुलिस।

2 साल से ड्रग सप्लाई का कर रहा था काम

जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पहले कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता था, लेकिन कारोबार ठप होने के बाद वह नशा तस्करी के धंधे में उतर गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह करीब दो साल से ड्रग सप्लाई का काम कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी का 3 दिन का रिमांड किया हासिल

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार बरामद हेरोइन और आइस की खेप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई की जानी थी। ANTF अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन बड़े तस्करों और नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *