मुख्य बातें

लुधियाना में GST विभाग की रेड से हड़कंप: दुकानदारों ने किया कपड़ा बाजार बंद; विभाग को चाबियां सौंपने की दी चेतावनी – Ludhiana News

लुधियाना में GST विभाग की रेड से हड़कंप:  दुकानदारों ने किया कपड़ा बाजार बंद; विभाग को चाबियां सौंपने की दी चेतावनी – Ludhiana News

लुधियाना शहर के शाहपुर रोड स्थित कपड़ा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब GST विभाग की टीम ने एक दुकान पर अचानक छापेमारी कर दी। जानकारी देते शाहपुर रोड एसोसिएशन के प्रधान ने कहा यह रेड जी. संस G. Sons नामक दुकान पर की गई जिसके मालिक शाहपुर रोड शॉपकीपर एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह रॉबिन हैं। रेड की खबर फैलते ही पूरे बाजार में रोष की लहर दौड़ गई और दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं। लैपटॉप और मोबाइल किए जब्त एसोसिएशन के प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि GST विभाग की टीम ने रेड के दौरान दुकान से लैपटॉप,मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। इतना ही नहीं दुकान के स्टाफ को बाहर जाने से भी रोक दिया गया। जैसे ही इस बात की भनक अन्य दुकानदारों और एसोसिएशन के सदस्यों को लगी उन्होंने काम-काज ठप कर दिया और चौक में इकट्ठा होकर GST विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने GST मुर्दाबाद और भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाते हुए अफसरशाही पर अपना गुस्सा निकाला। छोटे दुकानदारों को किया जा रहा है तंग एसोसिएशन के प्रधान ने विभाग की इस कार्रवाई को छोटे दुकानदारों के साथ धक्काशाही करार दिया है। उनका कहना है कि शाहपुर रोड पर ज्यादातर बहुत छोटे स्तर के दुकानदार हैं। इनमें से 60 से 70 दुकानदार तो ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों से आकर यहां छोटी-छोटी दुकानें किराए पर लेकर या फड़ी लगाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। मंदी के इस दौर में जहां ग्राहक नहीं हैं और दिन भर में मुश्किल से कुछ मीटर कपड़ा ही बिक पाता है वहां GST विभाग इन गरीब दुकानदारों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फील्ड गंज और करीम पुरा जैसे बड़े बाजारों में तो सैटलमेंट कर ली जाती है लेकिन गाज छोटे और गरीब दुकानदारों पर गिराई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार पहले ही मंदी की मार झेल रहा है ऊपर से 5% टैक्स देकर कपड़ा खरीदा जाता है ऐसे में छोटे दुकानदारों पर यह सख्ती बिल्कुल अनुचित है। सोमवार को GST दफ्तर का करेंगे रुख इस घटना के बाद 31 सदस्यीय कमेटी की एक अहम मीटिंग बुलाई गई। प्रधान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि GST विभाग ने छोटे दुकानदारों को इस तरह तंग-परेशान करना बंद नहीं किया तो वे अपनी दुकानों की चाबियां GST विभाग को सौंप देंगे और सड़कों पर उतर कर धरना देने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि सोमवार को वे GST दफ्तर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना की अन्य सभी मार्केट एसोसिएशनों—जैसे फील्ड गंज,करीम पुरा,और सभी कूचा मार्केट्स से अपील की है कि वे इस संघर्ष में उनका साथ दें ताकि अफसरशाही और इस तरह की धक्केशाही का डटकर विरोध किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *