मुख्य बातें

कपूरथला हत्याकांड के मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर: झगड़े के दौरान किया युवक का मर्डर; वीडियो पोस्ट कर गुनाह कबूला – Kapurthala News

कपूरथला हत्याकांड के मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर:  झगड़े के दौरान किया युवक का मर्डर; वीडियो पोस्ट कर गुनाह कबूला – Kapurthala News

कपूरथला के बेगोवाल में मंगलवार को हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी ने आज कपूरथला अदालत में अपने वकील के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि बेगोवाल में एक झगड़े के दौरान युवक की हत्या की गई थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी को युवक पर हमला करते देखा गया था। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने ‘श्री साहिब’ से हमला कर युवक की जान ले ली थी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हमले के समय अकेला था युवक हत्या आरोपी रमनदीप मुल्तानी ने एक वीडियो जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उसने दावा किया कि मृतक युवक कई अन्य लड़कों के साथ उस पर हमला करने आया था, जबकि वह अकेला था। रमनदीप के अनुसार, उस पर हमला किया गया, जिसके जवाब में उसने अपनी आत्मरक्षा में वार किया, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया एडवोकेट चंद्रशेखर के साथ आत्मसमर्पण करने से पहले, आरोपी ने वीडियो में यह भी कहा कि इस मामले से उसके माता-पिता या किसी अन्य व्यक्ति का कोई संबंध नहीं है और उन्हें परेशान न किया जाए। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *