मुख्य बातें

कैथल में पुलिस पायलट गाड़ी में पहुंचे कृषि मंत्री: पीएम की फ्यूल बचाने की अपील का समर्थन, नहीं लाए काफिला – Kaithal News

कैथल में पुलिस पायलट गाड़ी में पहुंचे कृषि मंत्री:  पीएम की फ्यूल बचाने की अपील का समर्थन, नहीं लाए काफिला – Kaithal News

कैथल में प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का प्रभाव उस समय देखने को मिला, जब कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पुलिस पायलट गाड़ी में बैठकर एक कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा द्वारा कैथल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण का 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन करने हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। काफिला लाने से पहरेज किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बाद उन्होंने कार्यक्रम में अपना काफिला लाने से पहरेज किया। भाजपा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वही मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने लोगो से अपील भी की कि वे पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करें। मंत्री राणा ने कहा कि लोग कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपनी कारों का कम से कम प्रयोग करेंगे। उन्होंने कल अंबाला जिले में होने वाले महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को लेकर भी लोगों से अपील की कि वे अपनी गाड़ियों में न आकर बस में बैठकर आएं। ताकि दुनिया में जो विवाद चल रहे हैं, उनका देश पर कम से कम असर पड़े। कैथल और करनाल की जिम्मेदारी मिली कैथल में ग्रीवांस कमेटी का चेयरमैन बनाने पर मंत्री ने कहा कि उनको कैथल और करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री केवल दो गाड़ियों से कार्यक्रमों में जाते हैं, तो मंत्रियों को केवल एक ही गाड़ी में जाना चाहिए। ऐसे में पुलिस की पायलट गाड़ी में कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इससे फ्यूल की बचत होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *