पाली शहर में शनिवार को शनि जयंती पर भगवान शनिदेव के मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। शनि जयंती और अमावस्या के विशेष संयोग पर शहर के खेतावास के निकट स्थित शनि धाम, राणा प्रताप चौक शनि धाम मंदिर सहित पानी दरवाजा स्थित शनिदेव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शनिदेव को तेल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं ने शनि जयंती पर काले तिल, काली उड़द, सरसों का तेल, लोहे की वस्तुएं, काले कपड़े, जूते-चप्पल, छाता आदि गरीबों और जरूरतमंदों को दान किए। नवग्रहों में माने जाते हैं प्रमुख
संत मदन राजस्थानी ने बताया कि सनातन धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है। यह दिन न्याय, कर्मफल और दंड के अधिपति भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। सच्चे भक्तों को फल देते हैं शनि
शनि देव को कठोर और क्रूर ग्रह के रूप में देखा जाता है, लेकिन वे न्यायप्रिय हैं और सच्चे भक्तों को सदैव उनका फल देते हैं। शनि की साढ़ेसाती, ढैया और शनि दोष जैसी स्थितियों से लोग भयभीत रहते हैं, लेकिन इस दिन विधिवत पूजा और उपासना से इन सभी दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
Source link
