लखनऊ/देहरादून/हरिद्वारकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान पत्नी अपर्णा फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। छोटी बेटी पद्मजा ने अस्थियों को माथे से लगाया, फिर वह भी फूट-फूटकर रोने लगी।
पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। इससे पहले, योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में घाट पर पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया। इस दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हाथ जोड़कर बैठीं। अपर्णा चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ से हरिद्वार पहुंचीं। साथ में तेज यादव, अक्षय यादव, अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी थे। इसके बाद पूरा परिवार हरिद्वार से कनखल रवाना हो गया। वहां सभी स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे।
प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
तस्वीरें देखिए-

विसर्जन से पहले छोटी बेटी ने अस्थि-कलश को माथे से लगाया और फूट-फूटकर रोने लगी।

छोटी बेटी पद्मजा ने अस्थि-विसर्जन के दौरान ‘आई लव यू पापा’ लिखा प्लेकार्ड गंगा में प्रवाहित किया।

प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव घाट पर फूट-फूटकर रोईं। परिवार वालों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला।

अस्थि-कलश पूजा के दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हाथ जोड़कर बैठीं।

विसर्जन से पहले पुरोहित ने मंत्रोच्चार कराया। परिजनों के अलावा बाबा रामदेव ने भी फूल चढ़ाए।

पुरोहितों ने विसर्जन से पहले घाट पर विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया।
लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार पहुंचा परिवार
अपर्णा शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे परिवार के साथ घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। देहरादून तक जाने के लिए परिवार ने चार्टर्ड विमान बुक किया था। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आदित्य यादव अस्थि-कलश लेकर चलते दिखाई दिए। दोपहर करीब 12 बजे अपर्णा यादव पूरे परिवार के साथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं।
यहां एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव अस्थि-कलश लेकर आगे चल रहे थे। तेज प्रताप, अखिलेश यादव के चचेरे भाई दिवंगत रणवीर सिंह यादव के बेटे हैं। प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव पूजन सामग्री लेकर चलते दिखे। जौलीग्रांट से परिवार कार से हरिद्वार रवाना हुआ। वहां अस्थि विसर्जन किया गया।

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अस्थियां लेकर पहुंचा परिवार। अपर्णा बेहद भावुक नजर आ रही थीं। तेज प्रताप अस्थियां लेकर चल रहे थे।
ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे
- प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था
- प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी।
- प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है।
प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
09:36 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
हरिद्वार घाट से परिवार रवाना, स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात करेगा
प्रतीक यादव की अस्थियों के विसर्जन के बाद पूरा परिवार हरिद्वार से कनखल के लिए रवाना हो गया है। वहां सभी लोग स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे।
09:20 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
तीर्थ पुरोहित बोले- विधि-विधान से परिवार ने अस्थि विसर्जन कराया
तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने बताया- प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। आदित्य यादव ने विसर्जन किया। प्रतीक की पत्नी अपर्णा, दोनों बेटियों के अलावा तेज प्रताप, अक्षय और पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
09:06 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
वीआईपी घाट से भास्कर रिपोर्टर की रिपोर्ट
09:05 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
तीर्थ पुरोहित ने परिवार को गंगाजल दिया
प्रतीक यादव की अस्थियों को विसर्जित करने के बाद तीर्थ पुरोहित ने अपर्णा यादव और परिवार के लोगों को गंगाजल प्रदान किया।
09:03 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
मायके वालों के गले लगकर रोईं अपर्णा
अस्थि विसर्जन के बाद घाट पर मायके वालों से मिलकर अपर्णा यादव भावुक हो गईं। गले लगकर रोने लगीं तो परिवार की महिलाओं ने संभाला।
08:38 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
वंशावली का विवरण दर्ज करते पुरोहित
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन के दौरान तीर्थ पुरोहित ने परिवार की वंशावली में विवरण दर्ज किया। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने पूरा विवरण दर्ज कराया।
08:36 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अनुष्ठान के दौरान अपर्णा यादव
अस्थि विसर्जन के पहले हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर अनुष्ठान कराया गया। पूजा के दौरान का अपर्णा यादव मंत्रोच्चार करती हुईं।
08:31 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
बाबा रामदेव ने अस्थियां विसर्जित कराईं, बेटी ‘I LOVE PAPA’ कार्ड लिए थी
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थियों का विसर्जन बाबा रामदेव ने कराई। पूजा कराने के बाद आदित्य यादव हाथ में कलश लिए घाट के किनारे पहुंचे। अपर्णा सहित पूरा परिवार साथ रहा। इस दौरान बेहद भावुक पल देखने को मिला। छोटी बेटी ने पिता की अस्थियों के साथ ‘I LOVE PAPA’ लिखा कार्ड भी गंगा में विसर्जित किया। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
08:25 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित
प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित की गईं।
08:23 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अस्थि कलश पकड़कर छोटी बेटी रोई
प्रतीक यादव की अस्थि कलश पकड़कर छोटी बेटी रोने लगी।
08:21 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
बाबा रामदेव भी अनुष्ठान में यादव परिवार के साथ बैठे
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थि-विसर्जन से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा। अनुष्ठान में बाबा रामदेव भी बैठे हुए हैं।
08:20 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
बाबा रामदेव भी वीवीआईपी घाट पहुंचे
प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन करने अपर्णा यादव परिवार के साथ पहुंची हैं। बड़ी संख्या में भाजपा और सपा के लोग भी पहुंचे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव भी वीवीआईपी घाट पहुंचे हैं।
08:04 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का पूजन शुरू
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थि-विसर्जन से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा। तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की।
सांसद आदित्य यादव पूजन करा रहे हैं। जबकि पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां पद्मजा, प्रथमा के अलावा अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव, अमन बिष्ट सहित परिवार के अन्य सदस्य पूजा में शामिल हैं। पूजन के बाद गंगा में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
07:57 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंची अपर्णा फूट-फूटकर रोईं
प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर परिवार के साथ हरिद्वार पहुंची अपर्णा यादव फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोग उनको संभालते दिखे।
07:56 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर वीआईपी घाट पहुंचा परिवार
प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर पत्नी अपर्णा यादव परिवार सहित हरिद्वार पहुंच गई हैं। परिवार देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए हरिद्वार पहुंचा।
07:24 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
हरिद्वार के वीवीआईपी घाट पर प्रतीक के अस्थि विसर्जन की तैयारियां शुरू
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव के अस्थि-विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घाट पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। परिवार के हरिद्वार पहुंचने से पहले सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
07:19 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रतीक की अस्थियां लेकर देहरादून पहुंचा परिवार
प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर परिवार के लोग देहरादून पहुंच गए हैं। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विमान लैंड होने के बाद अस्थियां लेकर परिजन कार से हरिद्वार रवाना हुए। एयरपोर्ट से निकलते समय अस्थियों को तेज प्रताप यादव लिए हुए थे। आदित्य यादव, दोनों बेटियां पद्मजा और प्रथमा के अलावा प्रतीक की पत्नी अपर्णा और परिवार के अन्य सदस्य साथ थे।
06:32 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
जिस VIP घाट पर अस्थियां विसर्जित होंगी, वहां से अपडेट दे रहे रिपोर्टर सुमेश खत्री
05:44 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में है अपर्णा यादव का मायका
- अपर्णा यादव मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित गढ़बरसाली (कुरा) गांव में मायका है। अपर्णा का परिवार लंबे समय से उत्तराखंड से जुड़ा रहा है।
- स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतीक के निधन की खबर जैसे ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पैतृक गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
05:36 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
एयरपोर्ट पर अस्थिकलश लेकर जाते दिखे आदित्य
अमौसी एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थिकलश लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे अपर्णा यादव छोटी बेटी पद्मजा और अपने भाई अमन बिष्ट के साथ चल रही हैं। पद्मजा को प्रतीक बहुत प्यार करते थे।
05:28 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अपर्णा ने रात 1 बजे सोशल मीडिया पर डाला था पोस्ट

अपर्णा यादव ने रात के 1 बजे सोशल मीडिया पर अस्थि विसर्जन से संबंधित पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा- ‘पूज्य स्मरणीय श्री प्रतीक यादव की पवित्र अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वो पहुंचें जिससे हमें शक्ति मिलेगी।
05:16 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमौसी एयरपोर्ट पर VIP लाउंज में बैठी हैं अपर्णा
अपर्णा यादव भी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। वह VIP लाउंज में बैठी हुई हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर रिपोर्टर को विश्वस्त सूत्रों ने दी है।
04:47 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
थोड़ी देर में हरिद्वार के लिए रवाना होगा परिवार
प्रतीक की अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया है। थोड़ी देर में चार्टर प्लेन से परिवार रवाना होगा। परिवार के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
04:31 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रतीक की अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना
- प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक की बड़ी बेटी प्रथमा घर से अस्थियां लेकर निकले हैं।
- चार्टर्ड प्लेन सीधे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
03:57 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
14 मई को हुए प्रतीक के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।

प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी।

अपर्णा के पिता यानी ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी।

प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई।

अखिलेश प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी तो उनके सामने अपर्णा फूट-फूटकर रोईं।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया।

देवर प्रतीक की मौत पर डिंपल यादव रोती रहीं।

बैकुंठ धाम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को सांत्वना दी।
03:56 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
14 मई को प्रतीक का अंतिम संस्कार हुआ, ससुर ने दी मुखाग्नि

14 मई को प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ में हुआ। उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी थी। अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया।
प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने ताऊ अखिलेश के पास थी। अखिलेश ने उससे बात की और चॉकलेट खिलाई। पढ़ें पूरी खबर
03:52 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
13 मई को प्रतीक का हुआ था निधन

प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर 6 चोटें पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 चोटें एक दिन पुरानी थीं। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।
प्रतीक को 13 दिन में दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था। इससे पहले, 30 अप्रैल को लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते गिर पड़े थे। तब मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
03:50 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
14 साल पहले अपर्णा से की थी लव-मैरिज

प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की एक बर्थडे पार्टी में मुलाकात हुई, फिर ई-मेल एक्सचेंज के जरिए बातचीत शुरू हुई। 4 दिसंबर, 2011 को दोनों ने सैफई (इटावा) में धूमधाम से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े लोग शामिल हुए थे। दोनों की दो बेटियां हैं।
03:49 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की आखिरी रात की कहानी

प्रतीक यादव की तबीयत जब खराब हुई, उस समय पत्नी अपर्णा असम में थीं। घर में सिर्फ प्रतीक और दोनों बेटियां थीं। हालांकि, अपर्णा को जैसे ही पति की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला, वह रातभर घरवालों के टच में रहीं।
उन्होंने पति की मदद के लिए एक ज्योतिषी से भी फोन पर बात की थी। प्रतीक की तबीयत कब बिगड़ी? आखिरी रात ऐसा क्या हुआ? उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…
03:48 AM16 मई 2026
- कॉपी लिंक
लग्जरी कार और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर से लोग हैरान हैं। प्रतीक की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। वह कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आते थे। न ही मीडिया में कभी कोई बयान देते थे। वह अपनी कहानी सिर्फ सोशल मीडिया से बयां करते थे। पढ़ें पूरी खबर

