मुख्य बातें

मंडी में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती: डगवाणधार में पांच खेतों में लगाए गए 16,058 पौधे नष्ट किए, आरोपियों की तलाश जारी – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती:  डगवाणधार में पांच खेतों में लगाए गए 16,058 पौधे नष्ट किए, आरोपियों की तलाश जारी – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश की मंडी जिला पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पधर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते डगवाणधार इलाके में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने खेतों में उगाए गए अफीम के 16,058 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मंडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का यह महाअभियान लगातार जारी रहेगा। समाज को सुरक्षित रखने और युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और भविष्य में भी अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गश्त के दौरन पुलिस ने देखे नशे के खेत जानकारी के अनुसार, पधर थाना की एक पुलिस टीम इलाके में कानून व्यवस्था और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और अंदेशे के आधार पर पुलिस टीम अवैध अफीम की खेती की तलाश करते हुए डगवाणधार क्षेत्र के जंगलों और खेतों की तरफ पहुंची। वहां सघन जांच के दौरान पुलिस को जो दिखा, उसे देखकर पूरी टीम दंग रह गई। पांच अलग-अलग खेतों में लगाए गए थे पौथे पुलिस को जांच के दौरान डगवाणधार क्षेत्र में पांच अलग-अलग खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने के पुख्ता प्रमाण मिले। इन खेतों में भारी मात्रा में अफीम की फसल उगाई गई थी। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद पौधों की गिनती करवाई, तो कुल 16,058 अफीम के पौधे बरामद हुए। इन सभी पौधों को पुलिस ने कानूनी नियमानुसार और पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया। खेत मालिकों की तलाश की जा रही है इस बड़ी बरामदगी और कार्रवाई के बाद पधर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 70/2026 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 18 के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि अफीम की यह खेती अवैध रूप से की जा रही थी। इसलिए खेतों के असल मालिकों और इस धंधे के पीछे शामिल मुख्य आरोपियों की सटीक पहचान करने के लिए पुलिस ने अब राजस्व विभाग (Revenue Department) से संपर्क साधा है। जमीन के रिकॉर्ड की जांच के बाद संबंधित जमीन मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों और तस्करों की तुरंत दें सूचना एसपी विनोद कुमार ने आम जनता से भी एक विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि चल रही हो, तो उसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *