मुख्य बातें

सारनाथ फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला: तेज धमाके से लगी आग फिर उतरकर भागे कार सवार, दमकल ने पाया काबू – Varanasi News

सारनाथ फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला:  तेज धमाके से लगी आग फिर उतरकर भागे कार सवार, दमकल ने पाया काबू – Varanasi News

वाराणसी में रविवार की रात सारनाथ फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार में धमाके के साथ आग लग गई। पहाड़िया से सारनाथ की ओर दौड़ती कार आग का गोला बन गई। जब तक कार को रोका गया, आग ने पूरी तरह से कार को चपेट में ले लिया। कार धूं-धूंकर जलने लगी और कार सवार कार छोड़कर भागने लगे। कार में चौबेपुर बराई निवासी अभिलाष सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने एक दोस्त के साथ सवार थे। वे वाराणसी के सारनाथ से बराई जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर कार की स्पीड बढ़ाते ही अचानक उसमें आग लग गई। पहले तस्वीरों में देखे कार में आग के बाद माहौल आग से मचा हड़कंप, दोनों ओर वाहन रुके शनिवार रात 11 बजे चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई निवासी अभिलाष सिंह अपनी स्विफ्ट कार से सारनाथ आए थे और खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे। उनकी कार अचानक फ्लाईओवर पर चढ़ते समय हीट होने लगी। सारनाथ से संदहा चौराहे के बीच कार के बोनट से अचानक धुंआ निकलने लगा और फिर चिंगारी के साथ आग लग गई। स्विफ्ट कार में आग के बाद हड़कंप मच गया। कार सवार उतरकर पीछे की ओर भागे तो उन्हें भागता देखकर कई लोग रुक गए। आग के बाद डीजल टंकी फटने के डर से लोगों ने अपने वाहन रोक दिए। आग की उठती लपटों के बीच हर कोई दूर भागता नजर आया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार सवार से पूरी जानकारी ली। इसके बाद फायर ब्रिगेड स्टेशन को फोन कर टीम बुलाई गई। दमकल वाहन पहुंचते ही कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन कार पूरी तरह जल गई। अंदर की सीटें और सामान जलकर राख हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *