मुख्य बातें

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर बीजेपी ने किया मंथन: प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सरकार-संगठन के कामकाज पर हुई चर्चा – Jaipur News

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर बीजेपी ने किया मंथन:  प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, सरकार-संगठन के कामकाज पर हुई चर्चा – Jaipur News

राजस्थान बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक शनिवार शाम जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन और सरकार से जुड़े कई बड़े मुद्दों के साथ ही राज्यसभा की खाली होने वाली तीन सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के पैनल, ग्राम चौपाल अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और दिया कुमारी सहित कई सीनियर नेता मौजूद थे। इसके अलावा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। दरअसल, राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें खाली होने जा रही हैं, ऐसे में पार्टी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। अब कोर कमेटी की बैठक में तैयार किए जाने वाले पैनल को केंद्रीय नेतृत्व तक भेजा जा सकता है। अब देखिए, बैठक से जुड़ी PHOTOS…
बैठक में बीजेपी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इनमें ग्राम चौपाल अभियान के जरिए पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रशिक्षित करने की रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत पार्टी के कई सीनियर नेता भी शामिल हो रहे हैं। जयपुर में मौजूद नेता व्यक्तिगत रूप से बैठक में पहुंचे हैं, जबकि प्रदेश से बाहर मौजूद नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ रहे हैं। बीजेपी संगठन के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले महीनों में राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार और विभिन्न जनसंपर्क अभियानों को लेकर पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *