मुख्य बातें

किशनगंज में 3 हाथियों का पहुंचा झुंड: शाम से सड़क किनारे जमाया डेरा, प्रभावित ग्रामीण मुआवजे की कर रहे मांग – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में 3 हाथियों का पहुंचा झुंड:  शाम से सड़क किनारे जमाया डेरा, प्रभावित ग्रामीण मुआवजे की कर रहे मांग – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे तीन हाथियों का झुंड धनतोला-दिघलबैंक मुख्य सड़क किनारे बांस के झाड़ के पास पहुंच गया। रिहायशी इलाके में हाथियों की लगातार मौजूदगी से सीमावर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। रात करीब 9 बजे तक हाथियों का जमावड़ा गांव में बना रहा, और ग्रामीण उन्हें भगाने का प्रयास करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का यह झुंड अक्सर खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अब ये हाथी घरों तक पहुंच कर अनाज, दीवारों और घरेलू सामान को भी बर्बाद कर रहे हैं। लगातार हाथियों के भय के कारण ग्रामीण रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण विशेष रूप से चिंतित हैं, और किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। मुआवजे की मांग कर रहे किसान धनतोला सड़क किनारे हाथियों के डेरा जमाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर जंगल की ओर खदेड़ने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने फसलों और घरों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की भी मांग की है। वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल, हाथियों का झुंड दिघलबैंक-धनतोला सड़क पर डेरा जमाए हुए है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *