मुख्य बातें

जहानाबाद के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित: 19वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे – Jehanabad News

जहानाबाद के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित:  19वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे – Jehanabad News

जहानाबाद जिले से आज शाम रविवार को एक गर्व का क्षण है कि मध्य प्रदेश के वीर सावरकर खेल मैदान में आयोजित होने वाली 19वीं सीनियर नेशनल डॉजबॉल चैंपियनशिप 2026 (पुरुष एवं महिला वर्ग) में भाग लेने वाली बिहार टीम में जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी मोहनपुर स्थित आकाश स्पोर्टिंग क्लब से जुड़े हैं। पुरुष वर्ग में दीपक कुमार, राजीव कुमार, पीयूष कुमार और मनीष कुमार को टीम में जगह मिली है। वहीं, महिला वर्ग में नंदनी कुमारी, निशा कुमारी और निधि कुमारी का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। अविनाश कुमार, रंजीत कुमार, मिथुन कुमार, राजेश कुमार और निवास कुमार सहित कई खेल प्रेमियों तथा खेल पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। शारीरिक शिक्षक गजेंद्र कुमार और आनंद कुमार ने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी से स्थानीय युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *