मुख्य बातें

जेईई एडवांस 2026 परीक्षा…स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह: ​रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में सेंटर, 1 जून को जारी हो सकता है रिजल्ट – Raipur News

जेईई एडवांस 2026 परीक्षा…स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह:  ​रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में सेंटर, 1 जून को जारी हो सकता है रिजल्ट – Raipur News

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस 2026 रविवार 17 मई को संपन्न हो गई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के हजारों छात्र-छात्राएं रायपुर, भिलाई और बिलासपुर के परीक्षा केंद्रों

.

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की की ओर से किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माना गया था।

हालांकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और परीक्षा आयोजित करने वाला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान राज्यवार आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं करते हैं, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी लगभग 2 से 3 प्रतिशत मानी जाती है।

इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार से 7 हजार 500 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए पात्रता हासिल की। इनमें रायपुर, भिलाई, बिलासपुर समेत प्रदेश के कई शहरों के विद्यार्थी शामिल हैं।

दो चरणों में हुई परीक्षा

जेईई एडवांस 2026 का पहला प्रश्नपत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया। दोनों प्रश्नपत्रों में शामिल होना अनिवार्य था। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि भौतिक विज्ञान और गणित अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि रसायन विज्ञान संतुलित रहा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखी भीड़

रायपुर, भिलाई और बिलासपुर के परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया। कई अभिभावक गर्मी के बावजूद घंटों तक केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए।

1 जून को परिणाम आने की संभावना

जेईई एडवांस 2026 का परिणाम 1 जून 2026 को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *