मुख्य बातें

भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना: बोली- पति का दूसरी महिलाओं से संबंध, रास्ते से हटाना चाहता है, इसलिए की मारपीट, 4 लाख मांगे – Bhiwani News

भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना:  बोली- पति का दूसरी महिलाओं से संबंध, रास्ते से हटाना चाहता है, इसलिए की मारपीट, 4 लाख मांगे – Bhiwani News

भिवानी की बेटी से राजस्थान में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसने अपने पति पर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध होने, मारपीट करने व 4 लाख रुपए की डिमांड करने के आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर को राजस्थान के सीकर में हिंदी रीति रिवाज के साथ हुआ। शादी में उसके पिता ने 50 लाख रुपए खर्च किए औद दहेज में गाड़ी, 25 तोले सोना व एक किलो चांदी के आभूषण आदि सामान दिया। इसके लिए उसके पिता ने अपनी कमाई व पुस्तैनी जमीन बेच दी और दहेज की मांग पूरी की। इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज में दी गई ओरा गाड़ी की जगह वरना कार मांगी। उस दौरान पंचायत में समझाया और छुछक में देने की बात की। इसके बाद वह ससुराल गई तो उसकी सास व देवर ने सामान को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि जब तक वरना गाड़ी नहीं आएगी तब तक तुम्हें व तु्म्हारे सामान को घर में नहीं रखने देंगे। साथ ही मारपीट भी शुरू कर दी। साथ ही उसने आरोप लगाया कि उसके पति के दूसरी लड़कियों के साथ संबंध है। जो तीन लड़कियों से रिलेशन में हैं, जिसके कारण उसके मारता-पीटता है। साथ ही धमकी देता है कि मेरी शारीरिक जरूरत इन तीनों लड़कियों से पूरी हो जाती है, तेरे से दहेज के लिए शादी की थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी महिला के लिए उसके साथ मारपीट करता है और रास्ते से हटाना चाहता है, ताकि वह शादी कर सके। जिसकी वाट्सअप व इंस्टा चेट भी सामने आई हैं। 27 फरवरी 2025 को उसके पति ने 4 लाख रुपए दहेज के लिए मांगे। ना देने पर मारपीट की। उसने अपने ससुर पर भी आरोप लगाए कि उन्होंने भी 2 शादी की हुई हैं, एक परिवार गांव में रहता है और दूसरा गुहाटी। जो निकर में उससे मालिश करवाता है। उसकी सास भी ससुर का साथ देती है और मालिश के लिए दबाव बनाती है। ना करने पर मारपीट करते हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *