मुख्य बातें

ब्लड चेकअप कैंप 230 लोगों ने कराई जांच: सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने सहयोग किया, थायरोकेयर लैबोरेट्रीज ने टेक्निकल सेवा दी – Balotra News

ब्लड चेकअप कैंप 230 लोगों ने कराई जांच:  सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने सहयोग किया, थायरोकेयर लैबोरेट्रीज ने टेक्निकल सेवा दी – Balotra News

बालोतरा में जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति ने एक विशाल ब्लड चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 230 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कराईं। स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित इस पहल में क्षेत्र की कई सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं ने सहयोग किया। इस कैंप में देश की प्रतिष्ठित थायरोकेयर लैबोरेट्रीज ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। थायरोकेयर ने हाल ही में बालोतरा में अपना नया सेंटर शुरू किया है, जिससे स्थानीय निवासियों को अब शहर में ही आधुनिक और उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। शिविर के दौरान विशेषज्ञ टीम ने रक्त जांच सहित कई स्वास्थ्य परीक्षण किए। शिविर को सफल बनाने में थायरोकेयर प्रबंधक सुमित पंवार, गोकुलधाम सोसायटी के सदस्य मुदित चोपड़ा और जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इनमें अध्यक्ष अरविंद सालेचा, सचिव मनोज चोपड़ा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जीरावाला, कोषाध्यक्ष मुकेश वैदमुथा और संगठन मंत्री कीर्ति विनायकिया शामिल थे। ग्रुप सदस्य पदम सिंघवी, विकास लुकड़ और लेडीज विंग से राजल जीरावला ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इनमें वर्षीतप पारणा समिति के अध्यक्ष संपतराज भंडारी, जैन सोशल ग्रुप बालोतरा के अध्यक्ष प्रकाश बालड, समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया, महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा और तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा के अध्यक्ष संदीप रेहड़ शामिल थे। सभी अतिथियों ने जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के इस जनसेवा कार्य की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *