मुख्य बातें

दौसा में पारा 43 डिग्री पहुंचा: धूप और लू सताने लगी, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा – Dausa News

दौसा में पारा 43 डिग्री पहुंचा:  धूप और लू सताने लगी, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा – Dausa News

दौसा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। जिले में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। यहां दोपहर के वक्त प्रचंड गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। गर्मी से बचाव के लिए लोग छाते, गमछे और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी प्रकार का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सा विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *