मुख्य बातें

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज, पथराव: कोर्ट के बाहर चैंबर पर बुलडोजर चलता देख भड़के; पुलिस ने खदेड़ा – Lucknow News

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज, पथराव:  कोर्ट के बाहर चैंबर पर बुलडोजर चलता देख भड़के; पुलिस ने खदेड़ा – Lucknow News

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। बुलडोजर से चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकील भड़क गए। कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। पुलिस अफसरों ने हटाने की कोशिश की, तो बहस होने लगी। बहस बढ़ी, तो पुलिस ने वकीलों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसवाले भी पत्थर उठाते नजर आए। दरअसल, हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के बाहर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। नगर निगम ने 240 अवैध निर्माण चिह्नित किए थे। इनमें ज्यादातर वकीलों के चैंबर और दुकानें हैं। रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम 10 बुलडोजर और 300 पुलिसवालों के साथ पहुंची। टीम ने करीब 90 चैंबर तोड़ दिए। नगर निगम की टीम चैंबर में लगी चटाइयां और कुर्सियां को गाड़ियों में भरकर ले गई। कार्रवाई के दौरान ही एक वकील ने चैंबर बंद कर फंदे से लटकने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बगल का चैंबर तोड़कर उसे बाहर निकाला। एक अन्य वकील पुलिस के सामने हाथ जोड़कर चैंबर न तोड़ने की गुहार लगाता रहा। उसने कहा- 36 साल से मेरा यही चैंबर है। यह अवैध नहीं है। अगर मेरे चैंबर पर बुलडोजर चला तो मैं जिंदा नहीं रहूंगा। बवाल की तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा मामला जान लीजिए बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *