मुख्य बातें

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित: फातिमा सना को कप्तान बनाया, 14 जून को भारत से पहला मैच

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान टीम घोषित:  फातिमा सना को कप्तान बनाया, 14 जून को भारत से पहला मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अगले महीने होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम आयरलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लेगी। ऑलराउंडर फातिमा सना को लगातार दूसरे एडिशन के लिए इस टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में निरंतरता के साथ कई नए चेहरों को भी जगह मिली है। पाकिस्तान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ मैच से अभियान शुरू करेगा। इससे पहले टीम 28 मई से 4 जून तक डबलिन में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। इरम जावेद पर भरोसा कायम जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया, फातिमा की 15 बॉल में फिफ्टी
हाल ही में पाकिस्तान ने होम ग्राउंड पर जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। इस दौरान कप्तान फातिमा सना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक 15 गेंदों में लगाया था। टीम इसी फॉर्म को वर्ल्ड कप में जारी रखना चाहेगी। पाकिस्तान का स्क्वॉड फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन टीम में शामिल हैं। रिजर्व खिलाड़ी: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्मे हानी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *