मुख्य बातें

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट: तीन लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी – Pratapgarh News

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:  तीन लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी – Pratapgarh News

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर भर्ती कराया गया है। घात लगाकर हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष के महेंद्र कोरी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी जगन्नाथ करी अपने साथियों के साथ रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने अचानक हमला कर दिया, जिसमें खुशी करी सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी उत्तर प्रदेश पुलिस के सांगीपुर थाना प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस को शिकायत मिल गई है और दोनों पक्षों की ओर से मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *