मुख्य बातें

कपूरथला निकाय चुनाव में 6 नामांकन रद्द: अब 381 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि कल – Kapurthala News

कपूरथला निकाय चुनाव में 6 नामांकन रद्द:  अब 381 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि कल – Kapurthala News

कपूरथला नगर निगम और सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद के चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुल 6 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद, कपूरथला के 50 वार्डों में अब 301 उम्मीदवार और सुल्तानपुर लोधी के 13 वार्डों में 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारी आकाश बंसल ने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत यह जांच की गई। कपूरथला नगर निगम से चार नामांकन पत्र खारिज हुए, जबकि सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद से दो नामांकन पत्र रद्द किए गए। कल नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार, 19 मई को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद, उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान मंगलवार, 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शुक्रवार, 29 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *