मुख्य बातें

बेटी-दामाद को धक्का देकर बचाया, कंटेनर से कुचला ससुर- VIDEO: शिवपुरी में NH-46 पर हुआ हादसा, चालक ने बस को बचाने मोड़ा ट्रक – Shivpuri News

बेटी-दामाद को धक्का देकर बचाया, कंटेनर से कुचला ससुर- VIDEO:  शिवपुरी में NH-46 पर हुआ हादसा, चालक ने बस को बचाने मोड़ा ट्रक – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच-46 स्थित अन्नपूर्णा होटल के सामने एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ससुर ने आखिरी क्षणों में अपने बेटे, दामाद, बेटी और नातिन को धक्का देकर उनकी जान बचा ली। हालांकि, खुद कंटेनर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाकिम सिंह (निवासी चंदौरिया) कोलारस स्थित अन्नपूर्णा होटल पर काम करते थे। उनका दामाद होशियार परिहार (निवासी तरावली) इंदौर में नौकरी करता है और कुछ दिनों की छुट्टी पर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ गांव आया हुआ था। रविवार रात करीब 12 बजे होशियार को परिवार सहित वापस इंदौर लौटना था। हाकिम सिंह ने उन्हें बस में बैठाने के लिए होटल के सामने बुला लिया था, जहां हाकिम सिंह अपने बेटे राज, दामाद, बेटी और नातिन के साथ सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। देखिए तीन तस्वीरें… बस को बचाने के चक्कर में परिवार की ओर मुड़ा कंटेनर
इसी दौरान एक बस कोलारस कस्बे की ओर मुड़ने के लिए वहां पहुंची और उसने अचानक अपनी रफ्तार धीमी कर दी। तभी पीछे से एक लंबा और तेज रफ्तार कंटेनर आ गया। बस को बचाने के प्रयास में कंटेनर सड़क किनारे खड़े परिवार की ओर बढ़ गया। कंटेनर को अपनी तरफ आता देख हाकिम सिंह ने तुरंत साहस दिखाते हुए अपने बेटे राज, दामाद और बेटी को जोर से धक्का दे दिया। दामाद कंटेनर पर लटका, ड्राइवर ने वाहन पलटाया
धक्का लगने से परिवार के सदस्य सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, लेकिन हाकिम सिंह कंटेनर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा, जिसे देखकर दामाद होशियार परिहार घबराहट और गुस्से में कंटेनर को पकड़कर उसी पर लटक गया। चालक ने होशियार को नीचे गिराने के लिए कंटेनर को इधर-उधर लहराना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर चालक ने कंटेनर को पलटा दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए आरोपी
कंटेनर पलटने के बाद चालक और उसका हेल्पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाकिम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पलटे हुए कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार चालक व हेल्पर की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *