मुख्य बातें

पठानकोट में आर्मी यूनिट में चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार: माधोपुर आर्मी यूनिट में घुस कर रहे थे चोरी, सेना के जवानों ने काबू कर किया पुलिस के हवाले, सुजानपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर – Pathankot News

पठानकोट में आर्मी यूनिट में चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार:  माधोपुर आर्मी यूनिट में घुस कर रहे थे चोरी, सेना के जवानों ने काबू कर किया पुलिस के हवाले, सुजानपुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर – Pathankot News

एनसीसीआर माधोपुर आर्मी यूनिट में सेना के जवानों ने चोरी की वारदात को टाल दिया। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यूनिट परिसर के भीतर चोरी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। आर्मी ने आरोपियों के पूछताछ करने के बाद उन्हे सुजानपुर पुलिस के हवाले किया। युनिट के सूबेदार की शिकायत पर सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सैन्य युनिट में घुसे थे आरोपी
पुलिस को दी गई शिकायत में सूबेदार आत्मा राम ने पुलिस को बताया कि आरोपी सेना की यूनिट के अंदर घुसकर नकदी वाले बक्से (कैश बॉक्स), बिजली की तारें और अन्य कीमती सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही क्यूआरटी की टीम ने उन्हे देख लिया।
सेना ने घेराबंदी कर किया काबू
जानकारी के मुताबिक क्यूआरटी की टीम ने आरोपियों को चोरी करते देख घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी पर तैनात सेना के जवानों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान माधोपुर कुल्लियां निवासी संजीव कुमार और शमशेर चंद के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर कुमार ने सुजानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 93 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 62 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल थे या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *