सासाराम में भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं।
.
घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं।
ट्रेन सुबह 6.45 से सासाराम से खुलने वाली थी। बोगी में आग ट्रेन खुलने से पहले लग गई थी। आग लगने के बाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। कल यानी रविवार को त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में आग लगी थी। आग ट्रेनएसी कोच बी-1 में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे लगी थी।
घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए….
भभुआ-सासाराम ट्रेन की D3 बोगी में आग लगी थी।

ट्रेन में आग लगने के बाद यात्री सामान छोड़कर ट्रेन से भाग निकले।

1 घंटे के सासाराम स्टेशन पर भगदड़ के हालात बन गए।

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर तेजी से काबू पा लिया।
घटना की जानकारी तुरंत रेलवे कर्मियों की दो गई। फौरन मौके पर आरपीएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
सभी यात्रियों को बोगी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन ऑपरेशन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

1 घंटे में आग बुझाई गई
ट्रेन में बैठे लोगों का कहना है कि, ट्रेन 6.45 में खुलने वाली थी। हम लोग ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी D3 बोगी से धुंआ उठने लगा। हमलगो कुछ समझ पाते, तब तब आग की तेज लपटें उठने लगीं। बोगी में बैठे लोग सामान छोड़कर बोगी से निकल गए।

जिस बोगी में आग लगी थी, उसके अगल-बगल की बोगी के लोग भी ट्रेन से उतर कर स्टेशन की तरफ भाग गए। स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि, ट्रेन में लगी आग को काबू करने में एक घंटा का वक्त लग गया।
पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए….
वहीं RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया, ‘इस मामले की जांच की जा रही है की आग कैसे लगी, जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, एक कोच में आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है।
———————
ये खबर भी पढ़ें
रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग:68 यात्रियों को बचाया; रेलवे कर्मचारियों की वैन खाई में पलटी, 5 घायल

त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में रविवार सुबह आग लग गई। हादसा रतलाम जिले में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें
