अंबिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने एक ओमनी कार की जांच के दौरान कार से 95 किलो से अधिक वजनी चांदी के पुराने पायल और 760 नग पुराने फोन जब्त किया है। पुलिस ने कार सवार पश्चिम बंगाल के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चांदी और पुराने फोन चोरी का होने की आशंका पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर पुलिस ने बनारस रोड में थाने के सामने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ओमनी वाहन को रोककर जांच की तो गाड़ी में बड़ी मात्रा में चांदी के पुराने पायल और पुराने फोन भरे हुए मिले। पुलिस ने पुराने पायलों एवं मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग हाट बाजार से चोरी एवं अवैध तरीके से प्राप्त किया गया मोबाईल दूसरे राज्य जाकर बेच देते हैं। उन मोबाईलों का उपयोग साइबर फ्राड एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है। कार से जब्त पुराने चांदी के पायल का कुल वजन 95 किलो 500 ग्राम है, जिसके संबंध में कार सवार स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने बताया कि जब्त चांदी की कीमत लाखों रुपये है। आरोपियों के कब्जे से 110 नग टच स्क्रिीन एवं 650 नग कीपैड मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेन्तु शेख (26 वर्ष), गफ्फार शेख (28 वर्ष), असिम शेख (23 वर्ष), इब्राहिम शेख (30 वर्ष) और माशदुल शेख (37 वर्ष) सभी निवासी हरिहरपाड़ा जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(3),3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Source link
