मुख्य बातें

श्रीगंगानगर-कोटा रेल के जयपुर के पास ठहराव बढ़े: कुछ स्टेशनों पर ठहर रही है, कुछ पर नहीं; बिंदायका और कनकपुरा में रोकने की मांग – Bikaner News

श्रीगंगानगर-कोटा रेल के जयपुर के पास ठहराव बढ़े:  कुछ स्टेशनों पर ठहर रही है, कुछ पर नहीं; बिंदायका और कनकपुरा में रोकने की मांग – Bikaner News

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन), झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) एवं जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर प्रतिदिन रेलसेवा का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर तथा जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी का बोबास स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ियों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है। बिंदायका व कनकपुरा में रोकने की मांग उधर, श्रीगंगानगर से कोटा और झालावाड़ जाने वाली रेल गाड़ियों को जयपुर के कनकपुरा और बिंदायका में भी रोकने की मांग उठ रही है। जयपुर-बीकानेर रेलवे यात्री संघ के सुधीर व्यास का कहना है कि बीकानेर से जयपुर आने वाले अधिकांश लोग कनकपुरा और बिंदायका उतरते हैं तो पेट्रोल और डीजल की बचत हो सकती है। इन यात्रियों को जयपुर रेलवे स्टेशन से करीब पंद्रह से बीस किलोमीटर की यात्रा करके वापस बिंदायका आना पड़ता है। दो मिनट रेल रुकती है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यास ने इस संबंध में रेलमंत्री को पत्र लिखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *