मुख्य बातें

मेरठ में 21 मई से NO पे NO वर्क: जिला अस्पताल में NHM संविदाकर्मियों ने मानदेय न आने के विरोध में काली पट्‌टी बांधकर किया काम – Meerut News

मेरठ में 21 मई से NO पे NO वर्क:  जिला अस्पताल में NHM संविदाकर्मियों ने मानदेय न आने के विरोध में काली पट्‌टी बांधकर किया काम – Meerut News

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का मार्च और अप्रैल 2026 का मानदेय अब तक जारी नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इसी क्रम में मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 20 मई 2026 तक लंबित भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई से प्रदेशभर में ‘No Pay-No Work’ नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
संगठन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि लगातार दो माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, घरेलू खर्च और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियो ने बताया कि वर्तमान समय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में कर्मचारियों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है। इसके बावजूद अभी तक भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संविदा कर्मचारी संघ का कहना है कि प्रदेशभर के कर्मचारियों में इस मुद्दे को लेकर गहरा असंतोष है और यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि 21 मई से जनपद स्तर पर कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संघ ने शासन से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए ताकि संभावित आंदोलन और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले असर को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *