मुख्य बातें

सट्टे से कर्ज में डूबे व्यवसायी ने की आत्महत्या: जहर खाने से अस्पताल में तोड़ा दम, सरगुजा में 15 दिन में यह दूसरी घटना – Ambikapur (Surguja) News

सट्टे से कर्ज में डूबे व्यवसायी ने की आत्महत्या:  जहर खाने से अस्पताल में तोड़ा दम, सरगुजा में 15 दिन में यह दूसरी घटना – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में आईपीएल सट्टे के कारण कर्ज में डूबे एक व्यवसायी ने जहर खा लिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक लंबे समय से सट्टे पर दांव लगा रहा था। 15 दिन में अंबिकापुर में सट्टे के कारण आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के सद्भावना चौक निवासी आशीष जनरल स्टोर्स के संचालक आशीष गर्ग (43 वर्ष) ने रविवार को सल्फॉस खा लिया। उसे इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। आशीष गर्ग को जानने वालों के अनुसार वह सट्टा खेलने का आदी था और एक करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज में डूबा था। नहीं मिला सुसाइड नोट, पहले भी आत्महत्या की कोशिश आशीष गर्ग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सद्भावना चौक में रहता था। उसकी आशीष जनरल स्टोर्स नाम की दुकान है। आशीष के पिता प्रेमचंद गर्ग और अपने दूसरे बेटे के साथ चांदनी चौक के पास कॉलोनी में रहते हैं। आशीष के भाई ने बताया कि उसका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा था और उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसी वजह से उसके पिता ने भी उसे आर्थिक मदद दी थी। परिजनों के अनुसार एक बार पहले भी आशीष गर्ग ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह संकरे कुएं में फंस गया था और उसे निकाल लिया गया था। पुलिस को जांच में उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 10 दिनों में सुसाइड की दूसरी घटना अंबिकापुर में सट्टे के कारण सुसाइड की यह दूसरी घटना है। 8 मई को पुराना बस स्टैंड के पास अंश ड्राई फ्रूट्स दुकान के संचालक संदीप अग्रवाल (40 वर्ष) ने दुकान में सल्फॉस खा लिया। उसकी भी मौत हो गई थी। संदीप अग्रवाल ने दो सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें सट्टे के कारण लाखों रुपए का कर्ज होने की जानकारी दी थी। कोतवाली टीआई शशिकांत सिन्हा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने कर्ज के कारण आत्महत्या करने की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने सट्टा को लेकर कर्ज होने का बयान पुलिस के समक्ष नहीं दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *