मुख्य बातें

NEET केस, लातूर की केमिस्ट्री कोचिंग पर छापा: 3 दिन पहले मालिक से पूछताछ हुई; एजेंसी को शक- कई डॉक्टर ने लीक पेपर खरीदा

NEET केस, लातूर की केमिस्ट्री कोचिंग पर छापा:  3 दिन पहले मालिक से पूछताछ हुई; एजेंसी को शक- कई डॉक्टर ने लीक पेपर खरीदा


नई दिल्ली/मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBI ने 15 मई को रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से उनके घर पर पूछताछ की थी।

NEET पेपर लीक केस में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) की टीम पिछले 5 दिनों से महाराष्ट्र के लातूर में है। रविवार को टीम ने शिवनगर इलाके में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) कोचिंग सेंटर के मुख्य ऑफिस पर छापा मारा। यहां दोपहर से लेकर शाम तक छानबीन चली।

CBI को शक है कि कोचिंग सेंटर में लीक पेपर का गेस पेपर कैंडिडेट्स को उपलब्ध कराया गया था। साथ ही शक है कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने भी लीक पेपर खरीदा था। CBI ने RCC के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से 15 मई को उनके घर पर करीब 8 घंटे पूछताछ की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस का टर्नओवर ₹100 करोड़ का है। RCC के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि CBI या महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। RCC के महाराष्ट्र के 7 जिलों में सेंटर हैं।

17 मई: राहुल गांधी का सवाल- PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया

राहुल गांधी ने रविवार को X पोस्ट में लिखा था- NEET 2024 का पेपर लीक हुआ था, परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। CBI ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी। NEET 2026 का पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी। मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस परीक्षा पे चर्चा पर आप चुप क्यों हैं? बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?

मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रही

एजेंसी का दावा है कि मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं। वह जानती थीं कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले पुणे में स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल नोट करवाए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि मंधारे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए NEET देने वाले स्टूडेंट्स को अपने कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। CBI ने इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने रविवार को नांदेड़ में एक आरोपी के फ्लैट पर छापा मारा था।

मंधारे ने पेपर के बदले लाखों रुपए लिए

CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे और मनीषा वाघमारे ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से लीक पेपर देने के बदले लाखों रुपए लिए। बाद में मनीषा वाघमारे ने अपने कॉन्टेक्ट्स के और लोगों तक पेपर पहुंचाए। मनीषा वाघमारे 14 मई को गिरफ्तार हुई थी।

मनीषा वाघमारे और पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर ही मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी हुई है। कुलकर्णी लातूर का केमिस्ट्री प्रोफेसर है और कई सालों तक NEET पेपर सेटिंग से जुड़े पैनल का हिस्सा था।

एजेंसी के मुताबिक कुलकर्णी ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में अपने घर पर स्पेशल क्लास लेकर छात्रों को वे सवाल, ऑप्शन और जवाब बताए थे, जो बाद में एग्जाम में आए।

NTA में IRS अफसर आकाश जैन समेत 4 अधिकारियों की नियुक्ति

केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार अधिकारियों की नियुक्ति की है। IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है।

अनुजा बापट और रुचिता विज को भी NTA में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। दोनों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या अगले आदेश तक रहेगा।

3 मई को हुई NEET-UG, 12 मई को रद्द, 21 जून को रीएग्जाम

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और रीएग्जाम का फैसला लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची NTA को भंग करने की मांग वाली याचिका

यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल होने के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड रितु रेनीवाल और एडवोकेट महेंद्र कुमावत ने याचिका दायर की है। इसमें एक रिट जारी करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह NTA को भंग कर दे। उसकी जगह संसद से पारित कानून के आधार पर नेशनल टेस्टिंग बॉडी बनाई जाए।

याचिका में एक ऐसी समिति गठित करने की भी मांग की गई है, जिसकी निगरानी अदालत करे। इस समिति का काम नेशनल लेवल की परीक्षाएं ऑर्गनाइज करने की प्रक्रिया की देखरेख करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षाओं का कोई पेपर न हो।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

NEET पेपर लीक में NTA अफसर भी शामिल: ब्यूटीशियन से मिला कनेक्शन, CBI के पास सबूत, क्या दोनों सेट लीक हुए

NEET पेपर लीक की कड़ियां अब जुड़ने लगी हैं। इस मामले में पहले केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और फिर बॉटनी लेक्चरर मनीषा मांधरे अरेस्ट हुईं। अब NEET एग्जाम कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अफसर के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *