मुख्य बातें

जालंधर में दफ्तर में मारपीट-किडनैपिंग के बाद धमकी: आरोपी बोला- बंदों को जेल से छुड़ाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा; पीड़ित ने मांगी सुरक्षा – Jalandhar News

जालंधर में दफ्तर में मारपीट-किडनैपिंग के बाद धमकी:  आरोपी बोला- बंदों को जेल से छुड़ाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा; पीड़ित ने मांगी सुरक्षा – Jalandhar News

जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित ‘गुजराल इमिग्रेशन’ के मालिक सन्नी गुजराल के साथ दफ्तर में घुसकर मारपीट और किडनैपिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अब सन्नी गुजराल को एक विदेशी नंबर से फोन पर जान से मारने और छाती में गोली मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने धमकी देते हुए अपने साथियों को जेल से बाहर निकलवाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित ने प्रशासन से अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दफ्तर में घुसकर की मारपीट, थार गाड़ी में किया किडनैप
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को तीन अज्ञात युवक जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन के दफ्तर में दाखिल हुए। आरोपियों ने पहले रिसेप्शन पर फॉर्म भरा और फिर सीधे मालिक सन्नी गुजराल के केबिन में घुस गए। उन्होंने दफ्तर में हंगामा करते हुए सन्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने कुछ और साथियों को भी बुला लिया। बदमाश सन्नी को जबरन एक थार गाड़ी में बैठाकर ले गए। चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान, टूटी नाक की हड्डी
सन्नी गुजराल ने बताया कि गाड़ी के अंदर बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जब बदमाश गाड़ी लेकर रामामंडी थाने के पास पहुंचे, तो सन्नी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी। वह खुद को बचाकर सीधे थाने के भीतर भागे और पुलिस को आपबीती सुनाई। पैसों के लेन-देन का विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद करीब 2 से 3 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी के बयानों के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अब विदेशी नंबर से मिली छाती में गोली मारने की धमकी
इस हंगामे के अगले ही दिन मामला और गंभीर हो गया, जब सन्नी गुजराल को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने सन्नी को सीधे छाती में गोली मारने की धमकी दी। आरोपी बोला- ‘बंदों को जेल से छुड़ाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा’
पीड़ित सन्नी गुजराल ने मीडिया के सामने आकर बताया कि विदेशी नंबर से आए कॉल में कहा गया की अभी तो सिर्फ अधमरा करके छोड़ा था, अगर बात नहीं मानी तो जान से मार दूंगा। मेरे जो बंदे अंदर (जेल में) हुए हैं, उन्हें बाहर करवाओ। पीड़ित ने मांगी परिवार के लिए सुरक्षा
विदेशी नंबर से धमकी मिलने के बाद से सन्नी गुजराल और उनका परिवार बेहद डरा हुआ है। सन्नी ने पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को तुरंत पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *