मुख्य बातें

वकील-पटवारी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार: भिवानी में पकड़ने जाने पर बोले-VIDEO मत बनाना; जमीन का बंटवारा कराने को लेकर मांगी रकम – Bhiwani News

वकील-पटवारी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार:  भिवानी में पकड़ने जाने पर बोले-VIDEO मत बनाना; जमीन का बंटवारा कराने को लेकर मांगी रकम – Bhiwani News


स्टेट विजिलेंस और ACB ऑफिस में बैठे पटवारी (काली-सफेद शर्ट) और वकील (मुंह ढककर बैठा)।

भिवानी के बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जमीन का बंटवारा करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और एक वकील को गिरफ्तार किया। टीम ने वकील के पास से रिश्वत की रकम

.

यह पूरी कार्रवाई स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की निगरानी में की गई। इस कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पटवारी अधिकारियों से कह रहा है कि वीडियो मत बनाना।

बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में आरोपियों को पकड़ती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम।

वकील के माध्यम से मांगी रिश्वत

इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि भिवानी के सिवाड़ा गांव निवासी प्रवीण ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि वह अपनी जमीन का बंटवारा कराना चाहता था, जिसके बदले पटवारी नरेंद्र एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोप है कि पटवारी ने यह रकम वकील भूपेंद्र के माध्यम से मांगी थी।

जाल बिछाकर पहुंची टीम

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तहसील कार्यालय में कार्रवाई के दौरान पटवारी नरेंद्र और वकील भूपेंद्र को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। मौके से भूपेंद्र की जेब से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बवानी खेड़ा तहसील कार्यालय से वकील को लेकर जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम।

बवानी खेड़ा तहसील कार्यालय से वकील को लेकर जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोले- वकील की जेब से मिली रकम

ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सिवाड़ा निवासी प्रवीण की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ACB टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई एक लाख रुपए की रिश्वत की रकम वकील भूपेंद्र की पैंट की जेब से बरामद की। बरामद राशि में 100 रुपए के नोटों की एक गड्डी थी, जबकि बाकी रकम 500 रुपए के नोटों में थी। इसके बाद टीम ने आरोपी पटवारी को भी काबू कर लिया।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

15 हजार रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार:करनाल में जमाबंदी ठीक कराने के नाम पर मांगे; बोला- कानूनगो-तहसीलदार को भी हिस्सा देना पड़ता है

करनाल के असंध में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने एक व्यक्ति से जमाबंदी दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *