अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। इसमें श्रीगंगानगर जिले के युवा स्पिनर मानव सुथार (23) को भी भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।
.
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। इसके बाद सिलेक्शन कमेटी ने इस होनहार लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर पर भरोसा जताया है। बेटे के सिलेक्शन पर श्रीगंगानगर में उनके पैतृक निवास पर भी जश्न मनाया गया।
पिता सरकारी स्कूल में पीटीआई 3 अगस्त 2002 को श्रीगंगानगर में जन्मे मानव जगदीश कुमार सुथार के पिता जगदीश सुथार प्राइवेट पीटीआई हैं और खुद स्कूल स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं। जब मानव 11 साल के थे, तब पिता ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी भेजा था।
पिता चाहते थे कि बेटा बल्लेबाज बने, लेकिन कोच धीरज शर्मा ने पहले ही दिन गेंदबाजी देखकर फैसला सुना दिया कि ये लड़का बॉलिंग के लिए बना है। ऐसे में कोच का फैसला सही साबित हुआ।
मानव सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं, यही वजह है कि उन्हें बॉलिंग ऑलराउंडर भी माना जाता है।
मानव सुथार भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।
2023 वर्ल्ड कप कैम्प में छाए मानव
2023 वर्ल्ड कप से पहले बेंगलुरु के भारतीय टीम कैम्प में मानव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को अपनी ड्रिफ्ट वाली गेंदों से परेशान कर चुके हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
IPL में सीमित मौके, फिर भी नहीं रुके
गुजरात टाइटन्स के लिए IPL 2025-26 में सीमित अवसर मिले। लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडिया A में लगातार प्रदर्शन से उन्होंने साबित किया कि IPL की चमक के बिना भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई जा सकती है।
कोच धीरज शर्मा हमेशा कहते रहे- अगर भारत के लिए खेलोगे तो रेड बॉल क्रिकेट में खेलोगे। मौका मिले तो कभी मत छोड़ना।

कोच धीरज शर्मा के साथ मानव सुथार।
यह रहेगी अफगानिस्तान दौर के लिए इंडियन टीम अफगानिस्तान दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल शामिल है। अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट मैच मुल्लांपुर और वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

शानदार रहा है रिकॉर्ड मानव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 29 मैच, 129 विकेट (औसत 25.76), सर्वश्रेष्ठ 8/33, मैच में 11 विकेट भी लिए है। जबकि बल्लेबाजी में 945 रन बनाए है। इसमें एक शतक भी शामिल है। लिस्ट-A 25 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए है। वहीं T20 में 25 विकेट लिए है।
ये खबर भी पढ़िए
गुजरात टाइटंस टीम ने श्रीगंगानगर के मानव को खरीदा:पिता बोले- खर्चों में कमी कर बेटे को क्रिकेट एकेडमी भेजा था, अब IPL में सिलेक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इस बार राजस्थान के रहने वाले मानव सुथार भी IPL का हिस्सा बनेंगे। मानव को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने खरीदा है। (पूरी खबर पढ़िए)
