कोटा में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (SSB ) व न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH ) का दौरा किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में संविदा गार्ड के रिकॉर्डस् चेक किए। प्रिंसिपल डॉ.निलेश जैन व हॉस्पिटल अधीक्षक व डॉ. आशुतोष शर्मा और ठेका फर्म के सुपरवाइजर की मौजूदगी में सुरक्षा गार्डस् का भौतिक सत्यापन किया। जिसमें कई कमियां पाई गई। हॉस्पिटल में दोनों पारियों में 70 में से 32 सुरक्षा गार्ड गायब मिले। रिकॉर्ड्स के अनुसार सुबह की पारी में 45 सुरक्षा गार्ड मेसे 28 व दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में 25 मेसे 10 गार्ड ही ड्यूटी पर मिले। कई सुरक्षा गार्ड अपनी निर्धारित वर्दी में नहीं थे। उनके पास बेल्ट, नेम प्लेट, टोपी, डण्डा व सीटी भी नहीं पाए गए। सुपरवाईजर बायोमेट्रिक हाजिरी की जानकारी नहीं दे पाया। संभागीय आयुक्त ने हॉस्पिटल अधीक्षक को संविदा सुरक्षा कंपनी को नोटिस देने व पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर मरीजों को ले जाने के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था के करने,हॉस्पिटल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को फंक्शनल करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रेजिडेंट डॉक्टर्स से बातचीत कर उनका पक्ष सुना। उन्हें सुरक्षा और समस्याओं के समाधान, अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
संभागीय आयुक्त ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती 6 प्रसूताओं के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड व चल रहे इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। प्रसूताओं के परिजनों से मुलाकात की।
Source link
