सिरसा में एक महिला द्वारा नाबालिग भतीजी को साथ लेकर फरार होने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजी को भगा ले जाने की साजिश रची थी। अब पुलिस ने महिला के प्रेमी एवं सहयोगी पंजाब निवासी युवक को पकड़ लिया है। अभी तक नाबालिग लड़की का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, महिला पहले ही नाबालिग लड़की का अपहरण मामले में गिरफ्तार है। महिला का पंजाब के संगरूर निवासी युवक जगसीर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने ही प्रेमी के जानकार राकेश से नाबालिग भतीजी की बात करवाकर जान-पहचान करवाई। एक दिन वह रानियां में दवा लेने के बहाने नाबालिग भतीजी को अपने साथ ले गई। उसने ऐलनाबाद के मौजगढ में पंजाब के राकेश के सुपुर्द किया और दोनों को भगाने में मदद की। बाद में, राकेश नाबालिग को लेकर वापस पंजाब पहुंच गया। राकेश व जगसीर पहले से दोनों दोस्त हैं। महिला अपने प्रेमी पंजाब निवासी राकेश के साथ चली गई। लोकेशन से पकड़ी गई थी महिला करीब 20 दिनों बाद महिला की लोकेशन ट्रेस कर पता लगा लिया और पंजाब से सिरसा वापस लेकर आई। अब महिला का प्रेमी पकड़ा गया है, जिसकी पहचान जगसीर सिंह उर्फ अवतार सिंह, गांव खोखर कलां, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी जगसीर ने नाबालिग को अपने पास रहने में मदद की। लड़की के पिता ने दी थी शिकायत सदर थाना प्रभारी एवं प्रशिशु शिवम ने बताया कि 13 दिसंबर, 2025 को सिरसा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी का कार्य करता है और घटना के दिन दोपहर के समय घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर रानियां में दवाई दिलाने के बहाने घर से लेकर चली गई। पीड़ित परिवार ने लड़की की रिश्तेदारियों व अन्य जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में महिला आरोपी व उसके प्रेमी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण तथा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही पंजाब के जिला संगरूर से गांव खोखर कलां निवासी आरोपी जगसीर सिंह उर्फ अवतार सिंह को गांव खोखर से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी महिला बोली- हनुमानगढ जाकर नहीं मिली आरोपी महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वह दवा लेने जा रही थी और भतीजी भी साथ चली गई। रानियां जाने पर उसका मन बदल गया और वह घर आना नहीं चाहती थी। भतीजी भी उससे कहने लगी, आप नहीं जाना चाहते तो वह भी घर नहीं जाएगी। भतीजी ने अपने जानकार युवक को फोन मिलाया और उसे बुलाया। उक्त युवक उन्हीं के गांव का रहने वाला है। वे दोनों रानियां से बस में सवार होकर राजस्थान के हनुमानगढ़ गए। दोनों के रास्ते अलग-अलग हुए। वहां से जाने के बाद वह उसे नहीं मिली और उक्त युवक के साथ चली गई। महिला बोली, वह स्वयं पंजाब चली गई। इसके बाद उसका उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
Source link
